फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पैदल सालासर जा रहे श्रद्धालु को गाड़ी ने मारी टक्कर, दो बच्चों के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नेशनल हाईवे 52 पर पैदल सालासर जा रहे श्रद्धालु को मंगलवार दोपहर बाद एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चौधरीवास टोल से करीब एक किलोमीटर आगे हुआ। बुधवार को आजाद नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भाटोल जाटान निवासी सत्यजीत ने बताया कि उसका जीजा विक्रम (36) मूल रूप से दौलतपुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह परिवार सहित आजाद नगर की गली नंबर 4 में रहता था।
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने भाई संदीप और ताऊ के लड़के अमन के साथ पैदल सालासार जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे वह चौधरीवास टोल से एक किलोमीटर आगे तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने विक्रम को टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर के अंदरुनी हिस्से में चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सत्यजीत ने बताया कि उसके जीजा हर 3-4 माह बाद सालासार जाते थे लेकिन वह पहली बार ही पैदल सालासर जा रहे थे। प्राइवेट नाैकरी करने वाला विक्रम पांच साल और दाे साल के बेटों का पिता था।
ट्रैफिक थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पैदल जाने वाले श्रद्धालु अपने बैग या ध्वज पर रिफलेक्टर टेप लगाए ताकि रात के समय वाहन चालकों को उनकी मौजूदगी का पता चल सके।
उन्होंने श्रद्धालुओं को रात के समय सफर ना करने की हिदायत देते हुए कहा कि सड़क के किनारे ही चलें। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से श्रद्धालुओं को रोककर उनके ध्वज पर रिफलेक्टर टेप लगाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें