फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
एचएयू के बाहर प्रदर्शन करते संगठनों से जुड़े लोग व युवा। 
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने एचएयू गेट नंबर-4 से स्वतंत्रता सेनानी गोपीचंद भार्गव की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारेबाजी की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

एडवोकेट विक्रम मित्तल ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो और वीडियो में पुलिस के साथ कुछ बिना वर्दी वाले लोग भी लाठीचार्ज करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान सार्वजनिक कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें