फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संवेदना का मरहम... विधायक ने दुकानदार को 41 हजार रुपये की दी आर्थिक सहायता

Sun, 08 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव राखी शाहपुर में दुकान में आग लगने से व्यथित दुकानदार और उनके परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को विधायक जस्सी पेटवाड़ पहुंचे। विधायक ने अपनी ओर से दुकानदार राजेश को 41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

विधायक ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विपत्ति के समय धैर्य और समाज का सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों और समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर इस जरूरतमंद परिवार की मदद करें ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी से उबरने में सहारा मिल सके।
विधायक ने कहा कि राजेश परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं और उनकी दुकान ही पूरे परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। आग लगने से दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया है कि राजेश चार बेटियों के पिता हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी भी तय हो चुकी है। वीरवार और शुक्रवार रात के के दरमियां शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे ने परिवार को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें