हिसार। एथलेटिक्स हरियाणा ने राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 67 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसके लिए हिसार से शुभम, निशांत, उज्ज्वल और नितिन का चयन हुआ है। वहीं विभिन्न जिलों की 26 महिला एथलीट को भी भाग लेने का अवसर मिला है।
एथलेटिक्स हरियाणा के सचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 64वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु में 20 अगस्त से 24 अगस्त तक किया जाएगा। जींद के जसवंत सिवाच को टीम का मैनेजर और सोनीपत के अजय कुमार को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। फरीदाबाद से शिवम वैष्णव, सोनीपत से अंकुर, चरखीदादरी से आशीष फोगाट, झज्जर से जतिन और धर्मेन्द्र की वाइल्ड कार्ड एंट्री रहेगी।
इस प्रतियोगिता के लिए रोहतक से धर्मबीर, रामकेश, संयम व मोहित, यमुनानगर से रोहित और शैंकी का चयन हुआ है। फरीदाबाद से शिवम वैष्णव, राजा बाबू व विक्रांत पांचाल और रेवाड़ी से हर्ष कुमार व अविनाश कुमार का चयन किया गया। सोनीपत से गौरव, मोहित कुमार, कपिल रायका, रीतेश कुमार, कमल व अमन कुमार और चरखीदादरी से आशीष फोगाट व अतुल चुना गया है। वहीं झज्जर से संकेत व आशीष जाखड़, रेवाड़ी से अमित कुमार, भिवानी से नरेंद्र, बालकिशन, साहिल सेलवाल, निर्भय सिंह व कृष्ण कुमार, झज्जर से राहुल व गौरव, पानीपत से मोहित, फतेहाबाद से मंजीत सिंह का चयन किया गया है।
-
लड़कियों के वर्ग में इनका हुआ चयन
जींद से तमन्ना, रेखा, रवीना, हिसार से मनीषा, कविता, फतेहाबाद से पूजा, फरीदाबाद से प्रीति, झज्जर से अंकिता, चरखीदादरी से जोनिका पहल, प्रीति, सोनू कुमार, शिक्षा, सोनीपत से प्राची, जींद से रूबीना यादव, भिवानी से रजनी, अंजलि, शबनम, सीमा, प्रिया, सोनीपत से ज्योति, महेंद्रगढ़ से सान्या यादव, फतेहाबाद से दीपिका, ज्योति, पूनम, रेवाड़ी से कोमल और करनाल से काजल का चयन किया गया है।