फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन पर सरकारी धन खर्च रही कांग्रेस: चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विज्ञापनों पर बेवजह सरकारी पैसा खर्च कर रही है। झूठे विज्ञापनों से सरकार जनता को भ्रमित किया जा रहा है। विज्ञापनों पर खर्च हो रहे रुपयों की जांच होनी चाहिए। चौटाला गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता सुमित माहेश्वरी के सेक्टर-13 स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का हर जगह विरोध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पानीपत बिजली प्लांट की चार यूनिट यह कहकर बंद करवा दी कि कोयला महंगा हो गया है। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा प्रदेश में कोई भी नया प्रोजेक्ट प्रदेश में नहीं लेकर आईं। अब चुनावों को नजदीक आता देखकर जनता के कोप से बचने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर चौटाला ने कहा कि इनेलो का गठबंधन प्रदेश की जनता के साथ है। इनेलो प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस मौके पर जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान, राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा, राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह आर्य, शहरी जिला प्रधान हनुमान ऐरन, हलका प्रधान प्रहलाद सैनी, चतर सिंह, होशियार सिंह नलवा, एडवोकेट मनदीप बिशभनोई, राजेंद्र चुटानी, सुभाष अग्रवाल, सुमित महेश्वरी, रमेश चुघ, अमरदीप सभ्रवाल सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें