फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो माता की सुरक्षा जरूरी : भड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। समीपवर्ती गांव साबरवास में गोरक्षार्थ संत महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें लाखों लोगों और साधु संतों ने भाग लिया। इस मौके फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। उनके परिवार ने हमेशा गो की सेवा की है और पचास से अधिक गो शालाओं की सेवाओं में जुटे है। उन्होंने कहा कि गो माता सुरक्षित नहीं रहेगी तो देश में भी सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा अपने माता पिता की सेवा कर और गो माता के चरणों में तिलक करने से जीवन में उसे सफलता जरूर मिलती है। यह आयोजन स्वामी दीप्तानंद अवधूत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट खरड़-अलीपुर की ओर से बाबा भगवानदास गोशाला में सेवार्थ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से किया जा रहा है।
विज्ञापन

साबरवास में गोशाला के पास सांसद के हैलीकाप्टर के लिए हैलीपैड बनाया गया था। सांसद अवतार भड़ाना, इंद्र ओबराय के भतीजे हैलीकाप्टर से नीचे उतरे तो उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बाद में बनिता राणा, झाबरवास के सरपंच शिवकुमार, जोरा सिंह, सहित अन्य लोगों सांसद को स्थल पर ले गए। कृष्णा राधा के नृत्य ने लोगों का समा बांधे रखा उन्होंने बडे अच्छे ढंग से नृत्य की प्रस्तुति दी।इस मौके पर स्वामी सर्वनंद, रामभगत, गोपाल दास, गोपाल स्वामी, मंहत मूर्ति गिरी, कृष्ण आश्रम दंडा स्वामी, मंहत त्रिवेणी सहित संतों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें