हिसार। आप के ऋषि नगर स्थित जिला कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को शहर के सात आम आदमियों ने किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए झाडू़ यात्रा निकाली। जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिन साधारण लोगों को बुलाया गया था, उनमें सब्जी मंडी चौक पर चाय की दुकान चलाने वाले छाजुराम, सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुरेश कुमार, पड़ाव चौक पर मोची का काम करने वाले शंकर लाल, बारह क्वार्टर निवासी ऑटो चालक सोनू कुमार, मैक्स अस्पताल की सफाई कर्मचारी सुमन, झुग्गी बस्ती का बच्चा भीम और झुग्गी बस्ती की बादली शामिल थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से झाड़ू यात्रा शुरू की। यह यात्रा कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड, गुलाब सिंह चौक, वकीलान बाजार, नागौरी गेट, राजगुरू मार्केट, पारिजात चौक, रेड स्क्वेयर मार्केट, पुरानी अनाजमंडी, बस स्टैंड, नई अनाज मंडी और फिर कार्यालय में वापस आई।
30 एचएसआरप-5 हिसार में आम आदमी को कार्यकर्ता जलूस के रुप में जाते हुए