हिसार। हजकां-भाजपा समन्वय समिति के चेयरमैन और पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई कार्यकर्ता को ही पार्टी की नींव मानते हैं। इसलिए कार्यकर्ता भी दिन-रात मेहनत करके आगामी चुनावों में अपनी सरकार बनाने की तैयारी करें। मलिक शनिवार को हिसार में संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात एक करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, जिला प्रधान रणधीर पनिहार और निहाल सिंह मताना, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, बहादुरचंद शर्मा, रमेश ढिगाना, द्वारका प्रसाद, डॉ. लवकेश टूटेजा, सूबे सिंह आर्य, रतन चेयरमैन, बृजलाल बहबलपुरिया, विनोद ऐलावादी, राजपाल सिंघवा, सुरेंद्र शर्मा, महाबीर पूनिया, जयबीर गिल, मानसिंह चेयरमैन, राजाराम खीचड़, गुलजार काहलों, रामनिवास राड़ा, कृष्णा यादव, रवींद्र बहार, वरुण गौड़, भगत सिंह राजौरिया, सत्यवान दूहन, राजबीर ढांडा, अजीत मेहंदा, जोगीराम खुंडिया, राकेश खटक, राजकुमार सारसर, सुभाष टाक, बलदेव खोखर, सतबीर शर्मा, राजबाला खेड़ी बरकी, सुनीलपाल वाल्मीकि, रामपाल ताखर, महाबीर पूनिया, सुरेश किरोड़ी, जयबीर गुज्जर, नरेश जांगड़ा, राजेश काबरेल, बिमला डालमिया और परमेश्वरी देवी उपस्थित थे।