फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इनेलो की ओर से पिछले वर्ष चलाई गई जन चेतना यात्रा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डोगरान मोहल्ले में इनेलो की जिला इकाई द्वारा खिलाड़ियों के एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खेल प्रकोष्ठ हलका हिसार के प्रधान मोंटी पहलवान ने किया। समारोह की अध्यक्षता खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रधान कृष्ण पहलवान ने की। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पार्टी के जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सैनी, युवा जिलाध्यक्ष अशोक पूनिया, इनसो के जिलाध्यक्ष हर्ष बामल, खेल प्रकोष्ठ के हलका हिसार के प्रधान महासचिव भारत छाबड़ा, हेमंत चड्डा, गौरव कुमार, शुभम अरोड़ा और भीम शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें