फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचलने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालक चौपटा मोड़ के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में 18 वर्षीय प्रवीन की मौत हो गई। मृतक गांव खरकड़ा का रहने वाला था और पेशे से मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि प्रवीन देर शाम बाइक पर बरवाला से झीड़ी अपने मामा रवि से मिलने जा रहा था। जब वह बालक चौपटा मोड़ के पास उतरने लगा तो पीछे से सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। वह ट्राली के नीचे कुचला गया। परिजन उसे बरवाला के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से चिकित्सक ने उन्हें हिसार के लिए रेफर कर दिया। हिसार के सामान्य अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें