हिसार। जुगलान गांव में 21 दिसंबर से होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चौ. श्रीराम मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एशियन पैैसेेफिक स्पोेर्ट्स एसोसिएशन नई दिल्ली से संबंधित 10-स्कवेयर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया व राह ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में आठ राज्यों, चार क्लबों, स्कूल और अकादमी की 20 टीमें हिस्सा लेंगी। गांव जुगलान में 21 से 23 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीमों की भागेदारी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि शेष टीमों की भागेदारी आने वाले दिनों में तय हो जाएगी। दस-दस ओवरों वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न क्लबों, एकेडमी और स्कूलाें की टीमें हिस्सा लेगी।