हिसार। लोक निर्माण वेलफेयर सोसायटी की ओर से चलाई जा रही बेटी बचाओ मुहिम में सजग संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल शामिल हुए। अभियान की सराहना करते हुए अग्रवाल ने कहा कि बेटियों से ही आज समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों में ऐसे संस्कार भरें जिससे समाज में फैले भेदभाव को जड़ से खत्म किया जा सके। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विनोद राठौड़ ने की। इस मौके पर जाट बीएड कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. दिनेश चहल, भूषण अरोड़ा, प्रमोद धतरवाल और अजीत सिहाग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।