फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजों के 61 नमूने प्रयोगशाला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपमंडलाधीश नरेंद्र पाल ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग ने बीते महीने रासायनिक खाद के 9, कीटनाशक दवाइयों के 6 और प्रमाणित बीजों के 61 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण करने के लिए भेजे हैं। उपमंडलाधीश ने बताया कि बीते महीने के दौरान 71 हजार 330 हेक्टेयर में गेहूं, 16 हजार 990 हेक्टेयर में सरसों, एक हजार 990 हेक्टेयर में चना, 100 हेक्टेयर में जौ और 15 हजार हेक्टेयर में ऑयल सीड वाली फसल की बुआई की गई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से किसानों को यूरिया, डीएपी खाद के अलावा कीटनाशक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई र्गईं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें