फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर को हिसार में शक्ति प्रदर्शन करेंगे कुलदीप बिश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हजकां के स्थापना दिवस पर एक दिसंबर को आयोजित होने वाली महारैली में करीब 15 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद लगाई जा रही है। डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर होने वाली रैली की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मीडिया कोआर्डिनेटर कमेटी के चेयरमैन देवी लाल और मीडिया प्रभारी संजय गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में लगे हैं। रैली के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवी लाल और संजय गौतम ने बताया कि रैली में पूरे प्रदेश से 15 लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। रैली के लिए बीस स्क्रीन लगाई जाएंगी। रैली में आने वाले लोगों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की पसंद देसी घी का हलवा बनाया जाएगा। पंडाल को कोलकाता से मंगाए पीले फूलों से सजाया जाएगा। रैली में हजकां और भाजपा के समर्थक शामिल होंगे।
इसके अलावा चाय, छोले-पूरी, मिनरल वाटर, रेवड़ी और मूंगफली की व्यवस्था की गई है। रैली स्थल पर मुख्य मंच के अलावा तीन अन्य मंच बनाए गए हैं। रैली पंडाल को पीले रंग से सजाने के लिए कोलकाता से पीले रंग के फूल मंगवाए गए हैं। साथ ही हरियाणा महारैली के लिए अलग से ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यह रेलगाड़ी एक दिसंबर रेवाड़ी से चलकर साढे़ नौ बजे हिसार पहुंचेगी और शाम को पांच बजे रवाना होगी। रैली स्थल पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें