फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की दुआओं के साथ राहुल को किया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंटर नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में चयनित हुए विश्वास स्कूल के छात्र राहुल के सम्मान में वीरवार को स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल स्टाफ सदस्यों और सहपाठियों ने जीत की दुआ के साथ राहुल को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। विश्वास सीनियर सेकेंडरी के दसवीं कक्षा के छात्र राहुल का चयन अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 21 से 25 नवंबर तक पंजाब में होगी। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों सहित 13 देशों के युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर डीपीई अनिल कुमार और पीटीआई सरोज सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य व स्टूडेंट्स उपस्थित थे। जीत की दुआओं के साथ राहुल को किया विदा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें