हिसार। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव राजेन्द्र सिंह अहलावत ने की। इसमें मांगों पर विचार किया गया। इसके लिए सख्त आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। दो दिसंबर को पूरे राज्य में जिलों की बैठक होगी व बाद में धरने का नोटिस भेजा जाएगा व साथ में मांगपत्र की कापी होगी। 14 से 21 दिसंबर तक सबसे पहले पूरे राज्य में हलका विधायकों और सांसदों के निवास पर धरना दिया जाएगा। बैठक में राज्य पदाधिकारी जयसिंह पूनिया, बीएस बूरा, रामकिशन, कमल सिंह सहरावत, हवा सिंह राठी, जरनैल सिंह सांगवान, रामकंवर शर्मा, वाईपी यादव, महाबीर दहिया, मदनलाल मुंजाल, श्योचंदाम, ओमप्रकाश सैनी, रणसिंह श्योराण, फतेहाबाद से दरबार सिंह और मनफूल सिंह सांगवान उपस्थित थे।