हिसार। हॉकी एकेडमी के संचालक योगराज शर्मा ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह को भी भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का नाम रोशन किया था। इस महान हॉकी खिलाड़ी ने उस समय विश्व में हॉकी में भारत की पहचान बनाई थी।
मेजर ध्यानचंद के हॉकी खेल के कौशल के बराबर विश्व मेें किसी ने भी बराबरी नहीं की। मेजर ध्यानचंद वह खिलाड़ी थे, जिनके खेल की जर्मन के शासक हिटलर ने भी प्रशंसा की थी। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को जर्मन की नागरिकता और पद देनेे का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मेजर ध्यानचंद ने सच्चे राष्ट्रभक्त होने का परिचय देते हुए जर्मन शासक हिटलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।