हिसार। आसरा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपक नागपाल ने अराजक तत्वों द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा खंडित करने की कडे़ शब्दों में निंदा की है। सोसायटी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा खंडित करने वालों की तलाश करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वीरवार रात को पारिजात चौक के पास स्थित शहीद की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया था। इस प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक जसमा देवी ने 25 मई 2012 को किया था।
डॉ. नागपाल ने प्रशासन से मांग की कि शहर में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं का उचित रखरखाव किया जाए। उन्होेंने कहा कि संस्था द्वारा भी लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को शहीदों के बलिदान से अवगत करवाया जाएगा ताकि इस तरह की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि शहीद की प्रतिमा खंडित करने के मामले में समिति जल्द ही प्रशासन से भी मिलेगी।