हिसार। हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश में लिपिकों का दस सदस्यीय जिला प्रतिनिधिमंडल नलवा हलका के विधायक प्रो. संपत सिंह से उनके आवास पर मिला। उनकी प्रमुख मांग लिपिकों को पंजाब के समान वेतनमान 10300-34800+3200 जीपी थी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष वजीर सिंह लांबा और जिला सचिव महेंद्र छिछोलिया ने किया। एसोसिएशन ने बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में लिपिक वर्ग को हरियाणा से 13640 रुपये अधिक वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों को महंगाई के दौर में अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान विधायक ने जिला सचिव महेंद्र छिछोलिया से लिपिक वर्ग के पिछड़ने के कारणों के बारे में चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन के देवेंद्र लोरा, रामेश्वरदास, प्रहलाद सिंह, राजेश कुमार, विकास, राजबाला, स्नेहलता व सतबीर आदि उपस्थित रहे।