हिसार। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब निगम पार्षदों की खिंचाई करेंगे। इनेलो पार्षद रेखा ऐरन ने कहा कि सीएम ने पहले सरपंचों को बुलाकर कहा कि अगर गांव का विकास कराना है तो रैली में भीड़ एकत्र करो। अब वे नगर निगम पार्षदों को फोन कर गोहाना रैली के लिए बुलाया जा रहा है। इसके अलावा चंद्रपति ढांडा, प्रीतम सैनी, कर्मवीर ढिल्लो और राजपाल मांडू को भी फोन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने विधायकों और मंत्रियों पर विश्वास नहीं है। इसीलिए वे रैली के लिए खुद फोन कर रहे हैं।