हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सात नवंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। हिसार डिवीजन के कमिश्नर डॉ. युद्धबीर सिंह ख्यालिया रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. राम कुमार यादव ने बताया कि शिविर होम साइंस कालेज परिसर में सुबह 9 बजे आरंभ होगा। शिविर में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी हिस्सा लेकर रक्तदान करेंगे। उन्होंने एक सर्कुलर जारी कर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।