हिसार। उमरा स्थित बीएस इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली, कार्ड मेकिंग और दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्ड मेकिंग में ब्लू हाउस की टीम प्रथम रही जबकि दिया सजाओ में रेड हाउस विजेता रहा। रंगोली के दूसरे वर्ग में येलो हाउस विजेता रहा। स्कूल के प्राचार्य घनश्याम वर्मा, सोसायटी प्रधान कुलदीप सिंह मलिक, निदेशक सुरेन्द्र शर्मा तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्र-छात्राओं की दीपावली की शुभकामनाएं दीं।