हिसार। गांव बाडे पट्टी में क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजित ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जोगीराम सिहाग ने कहा है कि युवाओं को खेल को कैरियर के तौर पर भी अपनाना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मैचों का आयोजन किया गया। जिसमें बाडे-पट्टी ने धिगताना को, जुगलान ने श्यामसुख को, महाण ने बरवाला को, पाबड़ा ने ज्ञानपुरा और सरसौद ने कुलेरी को मात दी। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। सिहाग ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा व सहयोगियों की सरकार बनने के बाद खिलाड़ियों के लिए प्राथमिक स्तर पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाएगी। इस दौरान मास्टर रणबीर सिंह, रामधारी जांगड़ा, मैनपाल सोनी, रविन्द्र, मास्टर रोहताश, दयानंद टाक, सतपाल, सुंदर, चंद्रभान नंबरदार, कृष्ण नंबरदार, पृथ्वी सिंह जांगड़ा, युवा क्लब के प्रधान श्रवण वर्मा, सुरेन्द्र जागड़ा और रोहताश टाक मौजूद थे।