फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर भूमि पर लगे परमाणु संयंत्र : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं किंतु हरियाली और प्रकृति से खिलवाड़ करके विकास की नींव रखना केवल विनाश है। सरकार गोरखपुर गांव में परमाणु संयंत्र नहीं बल्कि जनसंहार संयंत्र लगा रही है। बिश्नोई शनिवार को हिसार के गांव सिवानी बोलान में विजय रथ के स्वागत में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित कांग्रेस व इनेलो छोड़कर हजकां में शामिल होने की घोषणा की। विजय रथ पर हजकां-भाजपा कोऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक व भाजपा के पूर्व मंत्री प्रोफेसर गणेशीलाल, पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष बराला, महाबीर प्रसाद और हजकां जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार सवार थे।
विज्ञापन

बिश्नोई ने कहा कि बड़े उद्योग दूरदराज की असिंचित व बंजर भूमि पर भी लगाए जा सकते हैं, जहां आबादी का घनत्व भी काफी कम हो और उपजाऊ कृषि जोत क्षेत्र न घटे। बंजर व असिंचित जमीन पर बड़े उद्योगों की स्थापना से न केवल वहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि पूंजी निवेश के कारण उनका पिछड़ापन भी दूर होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि हरियाणा ही नहीं समूचे देश में बदलाव की लहर चल रही है। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नेता निहाल सिंह मताना, कुसुम शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, राजबाला, सुनीलपाल वाल्मीकि, ब्रजलाल बहबलपुरिया, सुभाष प्रभुवाला, ओमप्रकाश खटक, रामपाल ताखर, महाबीर पूनिया, अनिल लितानी, डॉ. रमेश बालकिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें