फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हजकां-भाजपा विजय रथ पर सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस की जन संपर्क पद यात्रा और इनेलो की युवा चेतना यात्रा के बाद अब हजकां-भाजपा गठबंधन ने भी रविवार को विजय अभियान की शुरुआत की। हजकां-भाजपा के विजय रथ को रविवार को आदमपुर के जन प्रेरणा स्थल से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रवाना किया। इससे पहले हजकां सुप्रीमो और सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल के समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेशवासियों को धर्मनिरपेक्षता का संदेश देने के लिए पुजारी, पादरी, मौलवी और ग्रंथी से तिलक करवाकर आशीर्वाद लिया और विजय रथ पर सवार हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि चौ. भजनलाल ऐसे जननायक थे जो पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक बने। चौ. भजनलाल के अधूरे कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी अब कुलदीप बिश्नोई के कंधों पर है। कुलदीप के नेतृत्व में चलने वाला हजकां-भाजपा गठबंधन का हरियाणा विजय अभियान अश्वमेध घोड़े का स्वरूप लेगा और प्रदेश में सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन का आगाज करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें