हिसार। आठवीं एशिया हाकी में भारतीय महिला हाकी टीम ने क्वालालंपुर में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। खेल प्रतियोगिता में हरियाणा की पांच लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम का नेतृत्व कैप्टन रितुरानी ने किया। जीत हासिल करने वाली हिसार की पूनम मलिक व सविता पूनिया तथा शाहबाद की जवायदीप शाहबाद रितुरानी तथा रानी रामपाल शामिल है। हिसार की सविता को बेस्ट गोल कीपर घोषित किया गया। शाहबाद के कोच बलदेव सिंह ने बताया कि टीम में रितु रानी कैप्टन थी। कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि आठवीं एशिया हाकी 21 से 27 सितंबर तक मलेशिया में संपन्न हुई। भारतीय हाकी टीम ने कांस्य पदक जीता।
हिसार के एसडीएम डा. जेके अभीर ने कहा कि हिसार को भारतीय हाकी टीम के लिए हरियाणा के वरिष्ठ हाकी कोच आजाद सिंह मलिक का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा हिसार में हाकी एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। टीम की जीत पर ब्लूमिंग स्कूल के चेयरमैन एचके शर्मा की एकेडमी संचालक योगराम शर्मा ने वेद स्कूल के प्राचार्य सुखबीर श्योराण, वरिष्ठ हाकी कोच आजाद सिंह मलिक, हाकी एकेडमी संचालक योगराज शर्मा, हरभजन सिंह, दौलतराम शर्मा, बलराज सोढ़ी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।