फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय हिसार सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में कृषि महाविद्यालय हिसार की टीम कृषि महाविद्यालय कौल को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय कौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले 4 ओवर में 20 रन बनाए, लेकिन ओपनिंग जोड़ी के टूटने के बाद टीम संभल नहीं पाई और पूरी टीम केवल 62 रन पर ढेर हो गई। टीम के खिलाड़ी विकास हंस सर्वाधिक 29 रन बना पाए। मंदीप ने मात्र 11 रन देकर 5 विकेट तथा संजय ने 5 रन देकर चार विकेट चटकाए।
जवाब में खेलते हुए कृषि महाविद्यालय हिसार के ओपनर संजय दूसरी बॉल पर ही आउट हो गए और सूर्यापाल भी केवल 11 रन बना पाए। लेकिन मनोज भानुकर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 22 बाल पर नाबाद 33 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से जीत दिलवा दी। मंदीप राठी को उनकी चमत्कारिक गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कृषि महाविद्यालय, हिसार के अधिष्ठाता डॉ. आर.के. पानू ने मैच का उद्घाटन किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. राम कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के फाईनल मैच में कृषि महाविद्यालय, हिसार तथा पशुचिकित्सा महाविद्यालय की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें