फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार छात्रों के हितों से खिलवाड़ कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बॉस और नारनौंद ब्लॉक के प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नारनौंद की विधायक सरोज मोर से मुलाकात कर अपनी मांगों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरोज मोर को बताया कि अदालत की ओर से प्रदेश के 1372 स्कूलों की मान्यता रद्द करने का जो फैसला आया है, वह हरियाणा सरकार द्वारा स्कूलों की अच्छे ढंग से पैरवी न करने के कारण है। सरकार की लापरवाही से प्रदेश के हजारों छात्रों एवं लगभग 15 हजार प्राइवेट अध्यापकों का भविष्य दांव पर लग गया है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरोज मोर से अपील की कि वे इस मामले को हरियाणा विधानसभा में उठाएं। विधायक सरोज मोर ने आश्वासन दिया कि इंडियन नेशनल लोकदल लोगों के साथ है। सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर प्रदेश के अध्यापक और छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी, ताकि प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधर सके। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को शिक्षा हब बनाने का दावा करती है, परंतु सच्चाई यह है कि राज्य में शिक्षा की स्थिति दयनीय है। अध्यापक अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान विक्रम शर्मा, उपप्रधान जयवीर सिंधू, बलवीर वर्मा, पंकज, प्रैस प्रवक्ता राजेश गौतम, कर्मवीर, पप्पू, सुरेश, बलवान खेड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें