फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की छेड़ने पर भिड़े दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लखमीरवाला गांव के दो समुदायों में रविवार सुबह जमकर ईंट और पत्थर चले। इससे एक गुट के चार-पांच लोगाें को चोटें आईं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों गुटों को अलग-अलग किया। पुलिस की मौजूदगी में एक बार तो मामला शांत हो गया था। दोपहर दो बजे एक समुदाय ने गांव के सरपंच पर जींद में हमला कर दिया। इससे सरपंच और उसका भाई घायल हो गया। दोनों को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह हरिओम और सरपंच सतबीर गुट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साएं दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें हरिओम गुट के चार-पांच लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना पाकर डीएसपी अमरीक सिंह और एसएचओ सदर मायाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से दोनों गुटों को अलग-अलग कर दिया। बाद में गांव का सरपंच सतबीर बाइक पर अपने भाई मेहर सिंह के साथ जींद गया था। डालमवाला होटल के पास गाड़ी में सवार पांच-छह लोगों ने सरपंच और मेहर सिंह पर फिर से हमला कर दिया। जिसमें स्वयं सरपंच और उसका भाई मेहर सिंह घायल हो गए। दोबारा से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची हमला करने के आरोपी मौके पर फरार हो चुके थे। सरपंच व उसके भाई को इलाज के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरपंच के विरोधी गुट ने लड़की छेड़ने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उनके परिवार की तीन लड़कियां पानी लेने ट्यूबवेल पर जा रही थी। वहां दूसरे पक्ष के लड़कों ने छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर सुभाष के भतीजे सुनील, ईश्वर, रामफल, निशा, रिम्पी, पवन, जगबीर, सुभाष आदि को घायल कर दिया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि हमला बोलने वालों में गांव के सरपंच समेत कई लोग शामिल हैं। सदर थाना प्रभारी मायाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें