फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेस्ट्रा संचालक का अपहरण, मारपीट कर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। शनिवार रात को अज्ञात युवक एक वाहन में आर्केस्ट्रा संचालक को उठा ले गए और गंभीर हालत में फेंक कर फरार हो गए। घायल को राहगीरों ने डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा संचालक सर्वजीत शनिवार रात को जब कार्यालय से घर जा रहा था तो कि देवीलाल स्मारक के समीप पहले से खडे़ कुछ युवकों ने उसको खींचकर अपनी गाड़ी में डाल लिया। मौके पर खडे़ टैक्सी चालकों में से एक ने अपनी गाड़ी से युवकों का पीछा किया। सिंघेवाला के समीप युवकों की गाड़ी अचानक गायब हो गई। सर्वजीत के भाई शिवराज सिंह ने किलियांवाली पुलिस चौकी में उसके भाई के लापता होने की सूचना दी। रातभर सर्वजीत के परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन उन्हें सर्वजीत नहीं मिला। किलियांवाली पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई गुरलाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सर्वजीत के घर न पहुंचने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह डबवाली पुलिस ने सूचना दी कि एक घायल युवक डबवाली के सरकारी अस्पताल में रात को लाया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसकी सूचना सर्वजीत के अभिभावकों को दी गई। सिरसा पहुंचे सर्वजीत के भाई शिवराज ने घायल की पहचान सर्वजीत के रूप मेें की। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल के बयान लेने के लिए हवलदार गमदूर सिंह को सिरसा भेजा गया। चिकित्सक ने उसे बयान देने के लिए अनफिट घोषित कर दिया। सर्वजीत के बयान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें