फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की लोस चुनाव मुहिम अप्रैल से : गणेशीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी में गठबंधन अटूट है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तरीय नेता इसके बारे में दो टूक शब्दों में कह चुके हैं। दोनों पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। गठबंधन की शर्त के मुताबिक भाजपा आठ और हजकां दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा एक माह के भीतर अपना अंदरूनी ढांचा तैयार करके अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा देगी।
विज्ञापन

गणेशीलाल सोमवार को भाजपा नेता विजय वधवा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात में 150 लाख करोड़ का विदेशी निवेश हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा शासित प्रदेश विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की जनता पीएम देखना चाहती है। इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमीर चंद मेहता, हजकां के जिला अध्यक्ष कुलदीप भांभू, यतिंद्र सिंह, देवकुमार शर्मा, विजय वधवा, हेमराज बांसल, कृष्ण कीनिया, नरेश बागड़ी, प्रवेश घई, सुनील जिंदल, मनोज शर्मा, युवा मोर्चा के रजनीश मोंगा, राम भाटी, सतीश काला, सुरेंद्र जाट, रमेश सेठी, मोहन लाल धमीजा, नंद लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें