फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना में फतेहाबाद रोड पर गोपाल कृष्ण गौशाला के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार आईआईटी के छात्र की मौत हो गई जबकि दो युवक जख्मी हो गये। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भूना निवासी शुभम (18) पुत्र संजय चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग का छात्र था और इन दिनों छुट्टियाें पर अपने घर भूना आया हुआ था। शुभम शनिवार रात कार में अपने दोस्त गांव बैजलपुर निवासी सुनील को छोड़ने उसके गांव जा रहा था। कार में शुभम के साथ भूना के ही करण व सागर भी थे। लौटते समय भूना में फतेहाबाद रोड पर अचानक कार के आगे कुत्ता आ गया, जिससे शुभम अपना संतुलन खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक लोहे के खंभे से जा टकराई और सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार करण व सागर जख्मी हो गये। लोगाें ने दोनाें युवकाें को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें