फतेहाबाद। श्रीश्याम मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर रविवार को श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में श्रीश्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि दर्शना देवी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि नेहा मित्तल थी जबकि अध्यक्षता बिमला देवी बुढलाडिया ने की।
संकीर्तन में भिवानी से आई बेबी आंचल ने ‘होलिया रे उड़े गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में’ गाकर श्याम भक्ताें का आनंदित किया। इसके अलावा फतेहाबाद के राजू फूटेला ने भजन ‘जय गणनायक मां पार्वती के दुलारे, शिव शंकर के प्यारे’ से भगवान गणेश जी की महिमा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में खाटू नरेश श्याम बाबा का 56 भोग व फूलाें का श्रृंगार विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था।