फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एक बार फिर शहर में शनिवार शाम को डेरा प्रेमी और सिख समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना भड़का कि उन्होंने एक स्कोर्पियो, एक बोलेरो और पांच मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। नगर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और बाजार बंद हो गए। पथराव और धारदार हथियारों से किए गए हमले में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अर्द्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां मंगाई गई हैं जो रविवार सुबह तक तैनात कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं और सिखों के बीच झगड़े की शुुरुआत 15 नवंबर को हुई थी जब डेरा प्रमुख को ऐलनाबाद क्षेत्र में कुछ लोगों ने उस समय काले झंडे दिखाए जब वे राजस्थान के गुरुसर मोडिया जा रहे थे। इस मुद्दे पर 16 नवंबर को सिखों और डेरा प्रेमियों के बीच रानियां में झड़प भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए थे। सिखों ने इस मामले में डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 24 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया था, जिस पर प्रशासन ने कुछ डेरा प्रेमियों को हिरासत में भी ले लिया था।

रोष मार्च नहीं निकाला :
शनिवार को गुरुद्वारा दशम पातशाही में सिख एकत्रित हुए। श्री गुरु गोबिंद सिंह सत्कार सभा के प्रधान सुखविंद्र सिंह खालसा ने प्रशासन की अपील का हवाला देते हुए रोष मार्च नहीं निकाला। इस बीच एसएसपी डा. राजश्री सिंह ने भी सिख प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और उन्हें आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर सिखों ने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया।
विज्ञापन


लेकिन वाल्मीकि चौक पर हो गया टकराव :
उधर, बी-ब्लॉक में डेरा सच्चा सौदा की ओर से शनिवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा रखी गई थी, जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के जबरदस्त प्रबंध किए थे। नामचर्चा शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई लेकिन शाम करीब पौने पंाच बजे वाल्मीकि चौक पर डेरा प्रेमियों और सिखों का आमना-सामना हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव किया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव हुआ। इसी दौरान कुछ लोगों ने वाल्मीकि चौक के समीप एक बोलेरो और एक स्कोर्पियो गाड़ी को आग लगा दी। एक पक्ष के लोग बचाव के लिए एक धार्मिक स्थल में चले गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां भी पथराव किया। भीड़ ने चंडीगढियां मोहल्ले में खालसा स्कूल रोड पर पांच बाइक को आग के हवाले कर दिया। भीड़ के चलते दमकल की गाड़ियां मौके पर देरी से पहुंची। इस दौरान वाहन स्वाह हो चुके थे। एक पक्ष के लोग हाथों में तलवारें लेकर नारेबाजी करते रहे। इस बीच सिख नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें