फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी जाति के उत्थान में दयानंद का बड़ा योगदान : चंद्रावती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। पांडिचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व मंत्री चंद्रावती ने कहा कि नारी जाति के उत्थान में महर्षि दयानंद और आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है। वे आर्य समाज लाला लाजपत राय चौक नागोरी गेट हिसार के 126वें वार्षिकोत्सव में आयोजित महिला सम्मेलन में बोल रहीं थीं।
उन्होेंने कहा कि लड़कियों को पढ़ाने से कई परिवार शिक्षित होते हैं। आज देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश का नौजवान नशे की गिरफ्त में है। उसे आज अच्छी शिक्षा और अच्छे वातावरण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के चौथे दिन यज्ञ किया गया। आर्य समाज के संन्यासी स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी सत्यवेश, ब्रह्मचारी सत्यप्रकाश नैष्ठिक ने प्रवचन दिए। डा. प्रमोद योगार्थी ने मंच संचालन किया। भजन गायक भीष्म आर्य और पुष्पा शास्त्री ने प्रेरक भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में सीएवी हाई स्कूल, सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगन्नाथ कन्या उच्च विद्यालय, गुरुकुल आर्य नगर, धीरणवास के छात्र एवं दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी सर्वदानंद, आचार्य रामस्वरूप, आर्य समाज के प्रधान बदलुराम, संरक्षक हरिसिंह सैनी, संतोष भारीवासिया, जसवंत आर्य, महावीर सैनी, जिले सिंह आर्य, बजरंग लाल गोयल, राधेश्याम आर्य, बलराज मलिक, आनंद मुनि, देवेंद्र सैनी, योगेश शास्त्री, प्रताप शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें