नरवाना(जींद) उद्योग एवं लोक निर्माण मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से लोगों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों, लघु एवं मध्यम उद्योगपतियों व उपभोक्ताओं को होगा। सुरजेवाला सोमवार को अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्र्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कार्यकर्र्ताओं को दिल्ली में 4 नवंबर को रामलीला ग्राउंड में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली में पहुंचने का न्यौता दिया।
उद्योग मंत्री ने कहा कि इस रैली में सबसे अधिक भीड़ हरियाणा से होगी तथा प्रदेश भर से लोग गुलाबी पगड़ी पहनकर व महिलाएं गुलाबी चुनरी लेकर रैली में पहुंचेंगी जिनमें नरवाना व कैथल हलके की हाजरी भी असरदार होगी। सुरजेवाला ने कहा कि एफर्डीआई समय की जरूरत हैै और यह देश हित में हैै। इससे अर्र्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।