फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों से मिले आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सैनी रामलीला ग्राउंड से अपहृत हुई बालिका के साथ दुराचार मामले को लेकर आईजी अरशिंद्र चावला और एसपी सौरभ सिंह ने पीड़ित बच्ची के अभिभावकों से बातचीत की और सामान्य अस्पताल जाकर बच्ची के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। आईजी चावला ने कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। जिसके लिए परिजनों और आम लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी ने बालिका का अपहरण होते देखा है तो वह पुलिस को बता सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि प्रथम दृष्टि में अपहरणकर्ता और दुराचारी एक ही है। उन्होंने सामूहिक दुराचार से भी इंकार किया। इससे पहले एसपी सौरभ सिंह, डीएसपी अमरीक सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी विरेंद्र खर्ब, शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र मोर और खुफिया विंग के अधिकारी सामान्य अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर बच्ची का हालचाल पूछा। बालिका के पिता ने बताया कि वे पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से संतुष्ट हैं। लेकिन आरोपी की पहचान न होने और न पकड़े जाने पर उन्हें मलाल भी है। आईजी चावला ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए ड्यूटियां लगा दी गई हैं। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
14 अक्तूबर को सैनी रामलीला ग्राउंड से साढ़े पांच वर्षीय बालिका का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ता बालिका से दुराचार कर उसे बनखंड महादेव मंदिर के सामने छोड़कर फरार हो गया था। जिस पर सैनी समाज के लोगों ने सोमवार रात को पुलिस अधिकारियों के सामने रोष जताया और आरोपी का सुराग लगाकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़वाने पर 50 हजार का इनाम
एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि बच्ची का अपहरण करने और दुराचार के आरोपियों को पकड़वाने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाम बताने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर 8814011500 और उप पुलिस अधीक्षक शहर के मोबाइल नंबर 8814011503 पर सूचना दे सकते हैं।

बालिका के साथ अश्लील हरकत, वृद्ध की धुनाई
जींद। झांझ गेट पर डेयरी से दूध लाने जा रही बालिका के साथ एक वृद्ध द्वारा अश्लील हरकत किए जाने पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बालिका झांझ गेट स्थित डायरी से दूध लेने जा रही थी। उसी दौरान लगभग 55 वर्षीय वृद्ध ने उसे पकड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। बालिका द्वारा शोर मचाए जाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और वृद्ध की जमकर धुनाई कर डाली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने में ले आई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव करसिंधू निवासी टीटू पुत्र सुलेमान के नाम पर हुई। पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर वृद्ध के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सौरभ सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बालिका और लोगों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, वह एक सराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों का ध्यान रखें और ऐसी घटना के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें