हिसार। भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने नेशनल स्तर की सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली प्रियंका को उसके निवास स्थान महाबीर कालोनी में जाकर उसे बधाई दी। समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा और गौड़ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एचके शर्मा ने भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया। एचके शर्मा ने प्रियंका को अपने शिक्षण संस्थान में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करने का न्योता दिया और 11000 रुपये नगद देकर सम्मान किया। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन बिहारी लाल राड़ा, डा. कमल गुप्ता, पवन चोटिया, सुरेश, सतबीर कोच, मोहना मंडी इकाई के प्रधान कुलभूषण शर्मा, जय भगवान शर्मा, राजेन्द्र कौशिक, सुरेन्द्र कौशिक, अश्वनी शर्मा, मास्टर रामजी लाल, तेलूराम, छबील दास शर्मा, देशपाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, दर्शन कौशिक आदि मौजूद रहे। प्रियंका ओमप्रकाश की पुत्री और प्यारेलाल की पोत्री है। उसने 7 से 10 अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में पदक झटका था। । प्रियंका हरजीराम हिन्दू हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सतबीर और माता-पिता को जाता दिया है।