फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस न रुकने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव धांगड़ में रोडवेज बस न रुकने से नाराज विद्यार्थियाें ने मंगलवार को ग्रामीणाें के साथ मिलकर रोड जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनाें ओर वाहनाें की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणाें को शांत करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जाम लगाने वाले रमेश, राजेन्द्र, सुशील, योगेश, पवन ने बताया कि उनके गांव में रोडवेज द्वारा बस स्टैंड बनाया गया है, इसके बावजूद रोडवेज बसाें के चालक यहां बसाें को नहीं रोकते। जिसके कारण गांव के विद्यार्थियाें व ग्रामीणाें को निजी वाहनाें से फतेहाबाद जाना पड़ता है। ग्रामीणाें ने बताया कि उनके गांव के विद्यार्थी पढ़ने के लिए फतेहाबाद के स्कूल व कालेजाें में जाते हैं। विद्यार्थियाें ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हाेंने बताया कि अगर बस स्टैंड पर सवारियां खड़ी होती हैं तो चालक अपनी बसाें को तेजी से भगा लेते हैं। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर जाम लगाना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणाें को शांत करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें