हिसार। जिले की कोविड-19 घोषित आरटीपीसीआर अग्रोहा और एनआरसीई लैब और प्राइवेट लैब के साथ रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के दौरान आई रिपोर्ट में 96 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 89 जिले के और बाकी अन्य जिले या राज्य के निवासी हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3313 पर जा पहुंचा है।
अब लगातार पिछले 15 दिनों से करीब 80 से 150 तक के अंतराल में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, जो विभाग के सामने परेशानी बनते जा रहे हैं। हालांकि एक राहत की बात यह है कि वीरवार को कोरोना को हराकर अस्पताल से छुट्टी लेकर 68 लोग अपने घर पहुंचे, जिससे जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2498 हो गई है। अब 812 कोरोना संक्रमित मरीज ऐसे हैं, जिनका अस्पताल और कोविड-19 केयर सेंटर के अलावा होम आइसोलेट के दौरान उपचार चल रहा है। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रिकवरी दर 75.40 है। अब जिले में ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के मुकाबले संपर्क के जरिये टेस्ट के दौरान मिलने वाले लोग अधिक संक्रमित मिल रहे हैं और जिनमें कोरोना संदिग्ध कोई लक्षण भी नहीं पा रहे हैं। सोमवार को भी मिले ज्यादातर संक्रमित मरीजों में कोई कोरोना संदिग्ध लक्षण नहीं मिले हैं।