फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम को 20वें दिन मिली अस्पताल से छुट्टी, विदा करने पहुंचे डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव बालसमंद के पास खेत में बोरवेल से निकाले गए डेढ़ साल के मासूम नदीम के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे 20वें दिन बुधवार को सर्वोदय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नदीम को अस्पताल से घर रवाना करने के लिए खुद उपायुक्त अशोक कुमार मीणा अस्पताल पहुंचे और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देकर उसे विदा किया। उपायुक्त ने नदीम को चॉकलेट, बिस्कुट व स्वास्थ्य वर्धक पेय पदार्थ में दिए। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. उमेश कालड़ा, नदीम का उपचार करने वाले चीफ पीडियाट्रिशियन डॉ. विवेक गुप्ता व इंटेंसिविस्ट डॉ. सुमित के अलावा नदीम के वार्ड में ड्यूटी देने वाली नर्सिंग स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

20 मार्च को होली के दिन गांव बालसमंद के पास स्थित ढाणी में खोदे गए करीब 60 फुट गहरे बोरवेल में नदीम गिर गया था। इसके बाद भारतीय सेना, एनडीआरएफ व ग्रामीणों के सहयोग से जिला प्रशासन ने 48 घंटे के अथक प्रयास के बाद 22 मार्च की शाम को नदीम को बाहर निकाला था। बोरवेल से निकालने के बाद नदीम को पहले अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रेसन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां से बाद में उसे हिसार स्थित सर्वोदय अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

एक सप्ताह और चलेंगी दवाइयां
चीफ पीडियाट्रिशियन डॉ. विवेक गुप्ता के अनुसार जिस समय नदीम को दाखिल करवाया गया था। उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी। उसका ब्लड प्रेशर काफी कम था। उसे निमोनिया के कारण सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। धीरे-धीरे उसके स्वास्थ्य में सुधार लाया गया है। अब करीब एक सप्ताह उसकी दवाइयां और चलेगी, उसके बाद उस दवाओं का कोर्स बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नदीम के परिवार ने जताया सबका आभार
नदीम की मां गुलशन और पिता आजम खान ने बार-बार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से लेकर सर्वोदय अस्पताल के स्टाफ और खासकर गांव बालसमंद के ग्रामीणों का खूब आभार जताया। दोनों ने कहा कि पहले सेना के जवानों और फिर डॉक्टरों की मेहनत से उनका बेटा बचा है। मां गुलशन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि सबकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और उनका बेटा जरूर सकुशल लौटेगा।

सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने किया कोर्डिनेशन
उपायुक्त ने इस दौरान नदीम का उपचार करने वाले चिकित्सकों, अस्पताल प्रशासन व इस कार्य में समन्वय करने वाले सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के कार्य की भी सराहना की। सीएमओ डॉ. दहिया ने नदीम की कंडीशन को देखते हुए उसको बेहतर उपचार दिलवाने में पूरी मेहनत की। इस मौके पर डॉ. तरुण, डॉ. सतेंद्र तंवर व डॉ. भारत कंसल सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें