फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो सरकार बनने पर प्राइवेट कंपनियों में 50 प्रतिशत रोजगार हरियाणा के युवाओं को : अर्जुन चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्राइवेट कंपनियां 50 प्रतिशत रोजगार हरियाणा के युवाओं को दें, इसको लेकर इनेलो सत्ता में आने पर कानून बनाने का काम करेगी। यह बात बुधवार को युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने सिरसा रोड स्थित देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इनेलो लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है और सभी 10 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए एचटेट परीक्षा भी परेशानी का सबब बनी हुई है। एचटेट परीक्षा पास करने के बाद उसका फायदा कुछ ही समय के लिए मिलता है, लेकिन यदि इस दौरान शिक्षकों की भर्ती नहीं होती है तो उसका कोई लाभ पात्र को नहीं मिलता, इसलिए इनेलो ने फैसला लिया है कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर एचटेट की मान्यता 5 साल से बढ़ाई जाएगी और यह हमेशा मान्य की जाएगी। अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने के बाद बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रुपये किया जाएगा। जींद उपचुनाव के परिणामों पर पार्टी पर प्रभाव पड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणामों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उपचुनाव का माहौल अलग होता है और उसका दायरा सीमित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें