फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महोत्सव में जुटे पांच हजार खिलाड़ियों को बांटे जाएंगे 14 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम में अगले दो महीने तक खेलों का मेला रहेगा। सितंबर तथा अक्तूबर में खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। अक्तूबर महीने के आखिरी सप्ताह में चार दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह होगा। जिसमें करीब 14 करोड रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
खेलो इंडिया अभियान के तहत सितंबर- अक्तूबर माह में खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ब्लाक स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर के मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय महोत्सव की जिम्मेदारी भी हिसार को मिली है। जिसमें प्रदेश भर से करीब पांच हजार खिलाड़ी हिसार आएंगे। इसके अलावा करीब 550 खेल अधिकारी भी आएंगे। खेल महोत्सव अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में होगा। जिसमें सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रदेश स्तरीय इस समारोह से पहले ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। 8 से 15 सितंबर तक ब्लाक स्तरीय मुकाबले होंगे। इसके बाद 16 से 30 सितंबर तक जिला स्तरीय मुकाबले होंगे। जिला स्तर की विजेता टीम प्रदेश स्तरीय समारोह में हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय समारोह से चुनिंदा 8-8 टीम खेल महोत्सव में आएंगी। ब्लाक स्तर पर 13.56 करोड़, जिला सतर पर 17.75 करोड़ तथा प्रदेश स्तर पर 6.48 करोड़ के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। हिसार में होने वाले खेल महोत्सव में करीब 14 करोड़ 17 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। खेल महोत्सव के लिए प्रदेश भर से कोच यहां बुलाए जाएंगे। हर कोच को ड्यूटी दी जाएगी। स्कूलों से डीपीई तथा पीटीआई की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। महाबीर स्टेडियम में करीब दस साल बाद प्रदेश स्तरीय महोत्सव हो रहा है। इससे पहले 2008 में यहां प्रदेश स्तरीय महोत्सव आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

कारपोरेट, पुलिस, लेबर के लिए 5.49 करोड़
प्रदेेश सरकार की ओर से कारपोरेट, मीडिया, यूनिवर्सिटी, पुलिस, लेबर, सिविल सर्विसेज के लिए अलग अलग खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा मैराथन का आयोजन भी कराया जाएगा। जिसके लिए सरकार की ओर से 5.49 करोड रुपये का बजट तय किया गया है।
कहां-कौन से होंगे मुकाबले....
महाबीर स्टेडियम में बाक्सिंग, सर्कल कबड्डी, कुश्ती, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, खो- खो के मुकाबले होंगे। जीजेयू कैंपस में टेबल टेनिस, बास्केटबाल, हैंडबाल के मुकाबले होंगे। हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी के मुकाबलों का आयोजन होगा।
ब्लाक स्तर से इन मुकाबलों की शुरुआत
एथलेटिक्स, सर्कल कबड्डी, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी, जूडो, वालीबॉल, कुश्ती, रस्साकशी के मुकाबले ब्लॉक स्तर से शुरू होंगे। ऑर्चरी, बैडमिंटन, जिमनास्टिक, खो-खो, नेटबाल, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, वुशू, वेट लिफ्टिंग के मुकाबले सीधा जिला स्तर से शुरू किए जाएंगे।
खेल की हस्ती होंगी स्टेज पर
खेल महोत्सव में प्रदेश भर से भीम अवॉर्डी, अर्जुन अवॉर्डी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। इन खिलाडियों को सीएम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह खिलाड़ी युवाओं को प्रेरणा देने का काम करेंगे। प्रदेश भर नेशनल, ओलंपिक, एशियन, कामनवेल्थ सहित इंटरनेशनल गेम में पदक विजेताओं को भी बुलाया जाएगा।
स्टेडियम को चमकाने के लिए पौने दो करोड़
खेल महोत्सव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से महाबीर खेल स्टेडियम, बाक्सिंग हाल, कुश्ती हाल सहित अन्य एरिया की मेंटेनेंस के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। जिसमें रिपयेरिंग के अलावा यहां रंग-रोगन कर स्टेडियम को चमकाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेेश स्तरीय खेल महोत्सव के आयोजन का जिम्मा हिसार को मिला है। फिलहाल स्टेडियम को दुरस्त करने का काम कराने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बरसात का सीजन समाप्त होते ही सितंबर माह में स्टेडियम को तैयार करा दिया जाएगा।
सतविंद्र गिल, जिला खेल अधिकारी, हिसार

- अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में होगा आयोजन
- चार दिवसीय खेल महोत्सव हिसार में होगा
- नौ साल बाद हिसार महाबीर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें