सिवानी मंडी। सेठ तनसुख महाजन कबीर धर्मशाला में वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोहित कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से दो का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
सिवानी के वार्ड-7 निवासी कमला ने विधवा पेंशन के लिए पंजीकरण करवाया। वार्ड-2 के हरिश कुमार को मृत्यु प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। हैं। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया।
शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, पंचायत, पशुपालन, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कृषि एवं बागवानी विभाग ने किसानों को उन्नत खेती, जल संरक्षण तथा मधुमक्खी पालन जैसी लाभकारी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया।