फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 8,847 शिकायतें मिलीं, 5,859 का हुआ समाधान

विज्ञापन
हिसार। वीसी के दौरान उपस्थित उपायुक्त महेंद्र पाल। स्रोत : जिला प्रशासन
विज्ञापन
हिसार। आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए शुरू किए गए समाधान शिविर के दौरान अब तक जिला हिसार में कुल 8 हजार 847 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5 हजार 859 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है जबकि 2321 शिकायतें विभागों ने अस्वीकृत की है। 667 शिकायतें वर्तमान में लंबित हैं। 332 शिकायतें नागरिकों के अनुरोध पर दोबारा से खोली गई है और 41 शिकायतें विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में हरियाणा सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित वीसी के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने यह जानकारी दी। बैठक के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर सरकार की पैनी नजर है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को औपचारिकता नहीं बल्कि जिम्मेदारी समझते हुए निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए तथा हर मामले में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो।
विज्ञापन



तुरंत अपलोड करें एटीआर
उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत के निस्तारण के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) को तुरंत समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड किया जाए। बिना एटीआर के किसी भी शिकायत को निस्तारित मान्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने इस मामले में लापरवाही बरती तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर, जिला परिषद की उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति सिरोहीवाल, एएमपी प्रदीप कुमार, डीएफसी अमित शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें