फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

874 विद्यार्थियों का हुआ रजिस्ट्रेशन, 264 को मिलेगी कृत्रिम अंगों की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। समग्र शिक्षा व नेशनल स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में आयोजित दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर शनिवार को नौवें दिन समाप्त हो गया। शिविर के अंतिम दिन हिसार द्वितीय ब्लॉक के दिव्यांग विद्यार्थियों का चेकअप किया गया। समापन समारोह में पहुंचे डीपीसी ज्ञान सिंह ने बताया कि यह दिव्यांग जांच शिविर एक प्रकार का सामाजिक कार्य है। उन्होंने बताया कि सभी अध्यापक दिव्यांग विद्यार्थियों को अपना बच्चा समझ कर उनकी सहायता करें।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई व डॉ. पवन ने बताया कि इस शिविर में सभी का तालमेल बहुत अच्छा था। शिविर में एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों की जांच कर सभी सुविधाएं दी गईं। समापन समारोह की अध्यक्षता एपीसी सुरेंद्र कैरो ने की। उन्होंने बताया कि हिसार द्वितीय ब्लॉक के पहली कक्षा से 8वीं कक्षा के 133 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ व इनके साथ 140 अभिभावक 13 अध्यापक शामिल थे। 9वीं से 12वीं कक्षा के 39 विद्यार्थियों के साथ 33 अभिभावक व 2 अध्यापक साथ आए। उन्होंने बताया कि 46 विद्यार्थियों को कृत्रिम अंगों की किट भी दी जायेगी। शिविर में 45 दिव्यांग विद्यार्थियों की यूडीआईडी बनाई गई। 16 विद्यार्थियों के नाम बस पास व 66 के नाम रेल पास के लिए भेजे गए। कैरो ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में सीएमओ गोविंद गुप्ता का विशेष सहयोग रहा है।
9 दिन चले इस दिव्यांग चिकित्सा शिविर में कुल 874 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 264 विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग किट दी जाएगी। टोटल 241 यूडीआईडी बनी। 243 रेल पास व 86 बस पास बने। समापन समारोह में एपीसी सुरेन्द्र पाल, डॉक्टर सुरेश कौशिक, डॉक्टर विष्णु मित्तल, डॉ. रंजीत, डॉ. अंजू दहिया, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. रामावतार, डॉ. मंजू, डॉ. राजन वर्मा, अध्यापक सुनील, कंवलजीत सहित स्पेशल टीचर्स, बीआरपी व वोकेशनल टीचर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें