फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की टॉप टेन में 29 में से 23 बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पिछले तीन साल में इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं कक्षा के रिजल्ट में हिसार जिले का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस बार जिले के 60.62 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। साल 2018 में 56.03 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे, जबकि 2017 में यह आंकड़ा और भी कम 54.29 प्रतिशत ही रहा था। इस बार 28 हजार 85 बच्चों ने परीक्षा दी थी, उसमें से 17 हजार 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। हालांकि फेल होने वालों का आंकड़ा भी बड़ा है। जिले के 9 हजार 739 विद्यार्थी परीक्षा को पास नहीं कर पाए जबकि 1321 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं, जिले में टॉप-टेन में 29 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। इन 29 विद्यार्थियों में से मात्र छह ही लड़के हैं जबकि 23 लड़कियों ने बाजी मारी है। जिला स्तर के पहले पांचों स्थानों में बेटियां आगे रही है। छठे स्थान पर जाकर लड़कों का नाम लिस्ट में शामिल हुआ है।
विज्ञापन


पिछली बार था छठा नंबर, इस बार आया सातवें स्थान पर
हालांकि बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले जिलों में हिसार का एक स्थान नीचे खिसका है। पिछले साल बेहतर परीक्षा परिणाम रहने के मामले में पूरे प्रदेश में हिसार जिले ने छठा स्थान पाया था जबकि इस बार जिले का सातवां नंबर आया है। पिछली बार की तरह इस बार भी चरखी दादरी अव्वल रहा है। हिसार से ऊपर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, मेवात और सोनीपत जिले का नंबर रहा है।
विज्ञापन


तीन सालों का रिजल्ट
वर्ष पास प्रतिशत
2017 54.29
2018 56.03
2019 60.62

28,085 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
पास 17,025
कंपार्टमेंट 1,321
फेल 9,739

जिले के टॉप-टेन विद्यार्थी
पहला स्थान निधि।
दूसरा स्थान पूजा देवी।
तीसरा स्थान सीमा कुमारी।
चौथा स्थान नेहा गर्ग।
पांचवां स्थान निशा, अन्नु।
छठा स्थान रचित कुमार व रेनुका ऊबा।
सातवां स्थान मुस्कान, अन्नु, अमन, अंजू देवी, अनूप कुमार।
आठवां स्थान सरस्वती, अंशु, कनिका, डेमपाल, कीर्ति रानी।
नौंवा स्थान साक्षी, कृतिका, जतिन, अंकित कुमार।
दसवां स्थान अमनदीप, सिमरन, प्रीति, सोनू, कोमल, काजल, सुनीता देवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें