फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर नंबर-13, होगी हिसार की पहली महिला कंडक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। अभी तक आपने रोडवेज की बसों में केवल पुरुष कंडक्टरों को ही टिकट काटते हुए देखा होगा, लेकिन अब हिसार की एक बस में महिला भी टिकट काटती नजर आएगी। उकलाना के पंचग्रामी चौतरा के गांव फरीदपुर की 25 वर्षीय सोनिया ढुल ने सोमवार को अपनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली। रोडवेज अधिकारियों द्वारा सोनिया को कंडक्टर नंबर 13 अलॉट किया गया है।
सोमवार को सोनिया ने डॉक्यूमेंट कंपलीट कर डिपो में रिपोर्ट की। इससे पहले उसके मेडिकल में सीएमओ के साइन होने बाकी थे। उसने सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल जाकर सीएमओ के साइन लिए और कंपलीट डॉक्यूमेंट्स के साथ हिसार डिपो पहुंच गई। उसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे डिपो में ज्वाइनिंग दे दी। हालांकि उसे सोमवार को किसी रूट पर नहीं भेजा गया, लेकिन उसे कंडक्टर नंबर 13 जरूर अलॉट कर दिया गया।
विज्ञापन

आज स्पेशल बस पर देगी ड्यूटी
डिपो अधिकारियों द्वारा सोनिया की ड्यूटी महिलाओं के लिए चलने वाली स्पेशल बस पर लगाई गई है। फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि वह किस रूट पर चलने वाली स्पेशल बस पर तैनात रहेगी। उसे यह ड्यूटी मंगलवार सुबह दी जाएगी। स्पेशल बसें सरकार द्वारा केवल महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई गई हैं। इसमें सुबह स्कूल-कॉलेज के समय पर ये बसें विभिन्न गांवों में जाती हैं और महिलाओं को उनके गंतव्य तक लेकर जाती हैं। इन बसों में पुरुष सफर नहीं कर सकते।
पहले दिन निहारती रहीं बसों को
सोमवार को सोनिया को कोई रूट नहीं मिला, लेकिन उसकी उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह डिपो में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद बस अड्डे पर आ गई और काफी देर तक बस को निहारती रहीं।


ड्यूटी को लेकर मैं उत्साहित हूं। यहां आकर अधिकारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए मेरा हौसला बढ़ाया है और मेरे इस फैसले की तारीफ की, जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं अपने रूट पर बस चलाने को लेकर उत्सुक हूं और उम्मीद है कल से मुझे रूट अलॉट हो जाएगा।
विज्ञापन

-सोनिया ढुल, हिसार की पहली महिला कंडक्टर


सोनिया हिम्मत वाली लड़की है और अपनी ड्यूटी को लेकर उत्साहित भी है। उसे कंडक्टर नंबर-13 अलॉट किया गया है। मंगलवार से उसकी ड्यूटी स्पेशल बस पर लगाई जाएगी।
-जितेंद्र यादव, वर्कशॉप मैनेजर, हिसार डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें