फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम, पहले दिन चार गांवों का किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ग्रामीण क्षेत्र के स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम हिसार पहुंची। टीम सदस्यों ने पहले दिन चार गांवों में केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने सात गांवों को स्वच्छता के लिए निर्धारित मापदंडों पर परखेगी। शनिवार को हांसी खंड के तीन गांवों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) के लिए केंद्र सरकार की ओर से बिनोद कुमार के नेतृत्व में हिसार भेजी गई सर्वेक्षण टीम में करुणा शंकर भारती, पवन शर्मा व दिनेश कुमार शामिल हैं। इन चारों सदस्यों ने शुक्रवार को अग्रोहा खंड के गांव सिवानी बोलान, नारनौंद के गांव कोथ कलां व राखी खास तथा हिसार-प्रथम के गांव गांधीनगर का सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने गांव के प्रवेश द्वार, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, धार्मिक स्थलों तथा मार्केट आदि का निर्धारित मानकों के अनुरूप निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम सदस्यों ने सिटीजन फीडबैक के तहत गांव की सफाई के संबंध में ग्रामीणों का फीडबैक भी लिया। गांव की पानी व ठोस कचरे की निष्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने सर्वेक्षण की रिपोर्ट को मौके पर ही ऑनलाइन अपलोड भी किया। सिवानी बोलान में बीडीपीओ संदीप कुमार, गांधीनगर में बीडीपीओ जयपाल तथा कोथकलां व राखी खास में डीपीएम पिंकी यादव टीम के साथ रहे।
विज्ञापन

टीम आज इन गांवों का करेगी दौरा
टीम शनिवार को हांसी प्रथम के गांव सिसाय कालीरावण, रामपुरा व ढाणी ठाकरिया का सर्वेक्षण किया जाएगा। गांवों में सघन स्वच्छता अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलाया जा रहा है। एक अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रत्येक खंड के दो गांवों में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाकर न केवल साफ-सफाई की जा रही है। जिले के 180 गांव संपूर्ण स्वच्छ किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें