फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो-ब्रेजा की टक्कर, नवविवाहित युवक सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
तोशाम के देवास गांव के नजदीक शनिवार देर शाम एक ऑल्टो और ब्रेजा कार की आमने-सामने की टक्कर में दादा-पोते सहित चार लोगों की मौत हो गई। नवविवाहित युवक और उसकी नवविवाहित चचेेरी बहन की भी हादसे में मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सोमबीर अपनी पत्नी तस्वीर, चचेरे भाई सुरेंद्र, चचेरी बहन मुकेश के साथ राजस्थान के गांव छोटी धानोठी में अपनी मौसी के घर गए थे। वहां से यह सभी एक ऑल्टो कार में सवार होकर ईशरवाल गांव की तरफ आ रहे थे। तोशाम के देवास गांव के समीप राजस्थान नंबर की एक ब्रेजा कार के साथ ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार में सवार धानोठी निवासी 74 वर्षीय अभयराम, उसके 13 वर्षीय पोते आशीष, ईशरवाल गांव निवासी 24 वर्षीय सोमबीर, चचेरी बहन 22 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई। राजस्थान के धानोठी निवासी अभय राम की पोती डिंपल, ईशरवाल निवासी मृतक सोमवीर की पत्नी तस्वीर और ईशवरवाल 27 वर्षीय सुरेंद्र को हिसार के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ईशरवाल निवासी सोमबीर की 20 अप्रैल को तस्वीर के साथ शादी हुई थी। सोमबीर की चचेरी बहन मुकेेश की 19 अप्रैल को शादी हुई थी। महज सवा महीने में ही तस्वीर का सुहाग उजड़ गया। तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को अपने कब्जे में लिया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ब्रेजा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेजा गाड़ी में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

पिता-बेटे दोनों को खोया
हादसे के बाद हिसार पहुंचे सुरेंद्र ने बताया कि उनके पिता अभयराम और उनके इकलौते बेटे आशीष की मौत हो गई। हादसे में उन्होंने बेटा और बाप को एक साथ खो दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें